दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं ने रविवार को देशभर में सामूहिक उपवास शुरू किया। पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह उपवास के लिए पहुंचे।
आम आदमी पार्टी की मांग है कि शराब नीति घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल को तुरंत रिहा किया जाए। उन्हें ED ने झूठे मुकदमे में फंसाया है। पार्टी ने X पर पोस्ट में कहा- तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं।
इससे पहले AAP ने 26 मार्च को भी देशभर में प्रदर्शन किया था। दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने भी निकले थे, लेकिन उन्हें रास्ते में रोककर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी नेताओं ने ‘शराब से शीश महल’ अभियान के तहत AAP के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केजरीवाल के घर का मॉडल रखा और कहा कि ये दिल्ली के CM के भ्रष्टाचार का मॉडल है। इसके अलावा पार्टी ने शराब के बोतल के एक कटआउट पर संजय सिंह की तस्वीर दिखाकर प्रदर्शन किया।
-एजेंसी
- पूर्वी यूपी का इनामी शार्प शूटर वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर: गाजीपुर से गोरखपुर तक फैला था खौफ, अवैध असलहों की तस्करी में भी था शामिल - November 19, 2026
- गोरखपुर में अखिलेश यादव का 20 किमी लंबा मेगा रोड शो: सीएम योगी के गढ़ में उमड़ा जनसैलाब, ‘पीडीए’ रथ से सपा ने दिखाया दम - November 19, 2026
- “320 सीटें मिलने के बाद सीएम कौन बनेगा?”: पवन खेड़ा ने सीएम योगी के बयान पर कसा तंज - November 19, 2026