दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में CBI ने बीआरएस की नेता के कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने और बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली कोर्ट में याचिका डाली दी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सीबीआई को के कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दे दी है।बता दें कि बीआरएस की नेता के कविता दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल में बंद हैं।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को बीआरएस नेता के कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दी।
के कविता की अंतरिम जमानत पर सोमवार को फैसला
तिहाड़ जेल में बंद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को यहां एक अदालत से अंतरिम जमानत दिये जाने का आग्रह किया और दावा किया कि उनके 16 वर्षीय बेटे की परीक्षाएं हैं और उसे अपनी मां के नैतिक और भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत ने कविता और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश वकील की दलीलें सुनीं और अपना आदेश सोमवार के लिए सुरक्षित रख लिया है।
के कविता पर क्या है आरोप
बीआरएस नेता के कविता को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि कविता ‘साउथ ग्रुप’ की प्रमुख सदस्य थीं, जिस पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंस के एक बड़े हिस्से के बदले दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है।
-एजेंसी
- बदायूं में सनसनी: कोर्ट सुरक्षा में तैनात दरोगा का शव कमरे में संदिग्ध हाल में मिला, सुसाइड की आशंका - June 5, 2026
- संभल दंगे के 48 साल बाद ‘न्याय’ की नई सुबह: योगी सरकार ने पीड़ित रस्तोगी परिवार को सौंपी जमीन - June 5, 2026
- गर्मी में भाप बनकर उड़ जाता है पानी…दिल्ली में जल संकट पर CM रेखा गुप्ता के अजीबोगरीब बयान ने छेड़ी सियासी बहस - June 5, 2026