दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को भारतीय चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने उन्हें यह नोटिस बीजेपी द्वारा की गई उस शिकायत पर जारी किया गया है। जिसमें बीजेपी ने उनके उपर बीजेपी ज्वाइन करने के दावे को गलत और आधारहीन बताया है।
आयोग द्वारा आतिशी को दिए गए नोटिस में उनसे 8 अप्रैल की दोपहर 12 बजे तक आयोग को जवाब देने का समय दिया गया है। मामले में आयोग ने बताया कि बीजेपी की तरफ से आयोग को 4 अप्रैल को शिकायत की गई थी। जिसमें उन्होंने आतिशी द्वारा 2 अप्रैल को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए उनके द्वारा बीजेपी के लिए कही गई बातों को निराधार और गलत बताया था।
आतिशी ने लगाया था ये आरोप
आयोग के नोटिस में बीजेपी ने आतिशी के ऊपर जो आरोप लगाए हैं। इसमें उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई ‘जैसा कि मैंने कल शाम को ट्वीट करके बताया था कि की आज एक बहुत ही सनसनीखेज खबर में आप सबके सामने रखने वाली हूं। मैं सभी मीडिया के साथियों से देशभर के लोगों को यह बताना चाहती हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने मेरे बहुत व्यक्तिगत व्यक्ति के माध्यम से मुझे बीजेपी ज्वाइन करने के लिए अप्रोच किया। मुझे यह कहा गया कि यहां तो मैं बीजेपी ज्वाइन कर लूं, अपना पॉलिटिकल करियर बचा लूं, अपना पॉलिटिकल करियर बढृा लूं’…। इन बातों का भी जिक्र किया गया है।
बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
बीजेपी ने आतिशी के बीजेपी ज्वाइन करने के इसी दावे को चुनौती देते हुए भारतीय चुनाव आयोग में शिकायत की है। आयोग का कहना है कि इस मामले में उनसे जवाब मांगा गया है। इससे पहले भी आयोग ने लोकसभा चुनावों की घोषणा होने और इससे पहले भी तमाम राजनीतिक दलों और नेताओं को आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए थे। आयोग का कहना है कि तमाम राजनीतिक पार्टियों और नेताओं को आगाह किया गया है कि वह अपने भाषणों में कोई भी ऐसी बातें ना बोलें जो सही ना हों।
-एजेंसी
- क्या है ‘जंगलीवुड’? ‘सैयारा’ फेम शान ग्रोवर चांद मोहम्मद की रहस्यमयी फिल्म में निभाएंगे मुख्य किरदार - October 24, 2026
- 20 फुट ऊंचे पेड़ पर बैठा था अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने एक घंटे के अभियान में किया सुरक्षित रेस्क्यू - October 24, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव-2026 का हवन-पूजन के साथ भव्य समापन: स्वरूपों की भावपूर्ण विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु - October 24, 2026