गाजा में इसराइल के हवाई हमले में तीन विदेशी सहायता कर्मियों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई है. हमास की ओर से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मारे गए सहायता कर्मियों में एक ब्रिटेन का नागरिक था जबकि दूसरा पोलैंड और तीसरा ऑस्ट्रेलिया का नागरिक था. उनके साथ उनके फलस्तीनी ड्राइवर की भी मौत हो गई है.
फलस्तीन के एक सूत्र ने दावा किया है कि ये सहायता कर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे. इस पर वर्ल्ड सेंट्रल किचन (डब्ल्यूसीके) का लोगो लगा हुआ था.
वर्ल्ड सेंट्रल किचन एक अमेरिकी एनजीओ है, जो गाजा में लोगों को खाना मुहैया करा रहा था. इसराइली सेना ने कहा है कि वह इस घटना की जांच करा रहा है.
अल-अक्सा अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि अस्पताल में इन चारों सहायता कर्मियों के शव लाए गए थे.
दरअसल, ये सहायता कर्मी दैर-अल-बलाह में अपनी कार में सफर कर रहे थे. जिस समय वो तटीय इलाकों से गुज़र रहे थे उसी वक्त उन पर हवाई हमला हुआ.
-एजेंसी
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026