इंडिया गठबंधन ने आज दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में रैली कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। विपक्ष की इस रैली पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष की रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचारियों और सनातन विरोधियों को बचाने की कोशिश भर है।
इंडी गठबंधन की रैली पर बरसे अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि विपक्ष के लोग केजरीवाल और सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध नहीं कर रहे वो भ्रष्टाचारियों और सनातन विरोधियों को बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ गए हैं और बचाओ बचाओ कह रहे हैं।
सभी भ्रष्टाचारी एकजुट हुए
उधर विपक्ष की महारैली पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट आपको राहत नहीं दे रहा है, तो क्या इसका मतलब यह है कि कोर्ट आपके खिलाफ है? यह लोकतंत्र बचाना नहीं है। वे अपने-अपने भ्रष्टाचार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आ रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही जांच के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।
इससे पहले रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में राहुल गांधी, सुनीता केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत कई नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब उनका (बीजेपी का) सपना 400 (सीटें) पार करने का है। अब समय आ गया है कि एक पार्टी और एक व्यक्ति की सरकार को जाना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं हैं, हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। भाजपा ने उन लोगों को धोया, जिन पर उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया और साफ कर दिया। भ्रष्टाचारियों से भरी पार्टी कैसे सरकार चला सकती है? भाजपा इस रैली को ठगों की रैली कह रही है।
-एजेंसी
- गौतमबुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर हब की नींव: सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता, बोले- निवेश से नवाचार और समृद्धि का संकल्प - June 27, 2026
- आगरा में सिकंदरा के अपार्टमेंट में लगी आग, दो स्कूटी जलकर खाक, मची अफरातफरी - June 27, 2026
- हिंदू महासभा का आगरा में उग्र प्रदर्शन, स्वामी प्रसाद मौर्य का मुखौटा पहनाकर प्रतीकात्मक पिटाई, मानसिक अस्पताल में ‘इलाज’ - June 27, 2026