पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि बलूचिस्तान के तुरबत में नेवल एयरबेस पर हमले की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया.
सेना ने बताया कि इस हमले में गोलीबारी के दौरान सिपाही नोमान फ़रीद की मौत हो गई. वहीं, चार चरमपंथियों की भी मौत हुई है.
इस हमले की ज़िम्मेदारी प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन बीएलए के मजीद ब्रिगेड ने ली है. बयान में इसके प्रवक्ता ने दावा किया कि तुरबत में उनके सदस्य नेवल एयरबेस में घुस गए.
पाकिस्तान का पीएनएस सिद्दीक नेवल एयर स्टेशन बलूचिस्तान के मकरान डिविजन के तुरबत सिटी में है. ये कराची के पीएनएस मेहरान नेवल एयर स्टेशन के बाद दूसरा बड़ा नेवल एयर स्टेशन है.
मैरीटाइम सिक्योरिटी एनालिस्ट मुनीब सलमान ने बताया कि इसका उद्घाटन एक दशक पहले हुआ था और ये पाकिस्तानी नौसेना की संचालन रणनीति में बदलाव को दर्शाता है.
अलकायदा ने 2011 में मेहरान बेस पर हमला किया था. इसके बाद नौसेना ने कराची से बाहर भी अपने एसेट्स को भेजना शुरू किया था.
-एजेंसी
- यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा की पहली सूची में ललितपुर से ज्योति सिंह लोधी को टिकट; सूची की एकमात्र महिला प्रत्याशी, PDA रणनीति पर दांव - November 25, 2026
- गीता के श्लोकों से संवर रहा नई पीढ़ी का भविष्य: चिन्मय मिशन की राष्ट्रीय गीता पाठ प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 160 बच्चे शामिल - November 25, 2026
- मुंबई में टियारा धोडी का भव्य फैशन शो ‘La Vie En Rose’: ज्वेलरी से लेकर ब्यूटी वेंचर तक का हुआ शानदार आगाज - November 25, 2026