पंजाब में बीजेपी के प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा है कि पार्टी राज्य में लोकसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी. राज्य में बीजेपी और शिअद के बीच गठबंधन पर बात चल रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
उन्होंने एक वीडियो में बताया, “भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है. ये फ़ैसला पार्टी ने पंजाब के लोगों की राय, कार्यकर्ता की राय और नेताओं की राय लेकर ये निर्णय लिया है. पार्टी ने पंजाब के युवाओं, किसानों और कारोबारियों समेत सभी वर्गों की बेहतरी के लिए ये फ़ैसला किया है.”
जाखड़ ने कहा, “पीएम ने पंजाब के लिए जो काम किए हैं, वो किसी और ने नहीं किया है.” साल 2019 में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था.
लेकिन 2020 में कृषि कानूनों और किसान आंदोलन को लेकर दोनों ही राहें अलग हो गईं.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026