आगरा: एत्माद्दौला क्षेत्र में होली खेलते समय हुए विवाद में पत्थर मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मौके पर कई थानों के फोर्स को तैनात किया गया है।
बताया गया है कि दोपहर करीब बारह बजे की ट्रांस यमुना कॉलोनी के चार सैय्यद सब्जी मंडी चौराहे पर रवि अपने भाई और दोस्तों के साथ बैठा था। सभी लोग होली खेल रहे थे। इस बीच क्षेत्र के कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। इस पर युवकों ने पथराव कर दिया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कुछ युवकों की भीड़ लगी है। कुछ युवक बाइक पर हैं और कुछ खड़े हुए हैं। देखते ही देखते उनमें मारपीट हो जाती है। पथराव शुरू हो जाता है। एक युवक रवि के ऊपर पत्थर मारता है। पत्थर उसकी छाती पर लगता है। पत्थर गिरते ही वो गिर पड़ता है। इसके बाद भगदड़ मच जाती है। इसके बाद कुछ युवक उसको उठाते है, लेकिन वह उठता नहीं है।
पथराव से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रवि के सिर में पत्थर लग गए। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची।
मृतक के भाई राहुल ने बताया, मैं और भाई चौराहे पर बैठे थे। तभी दो पक्षों में विवाद हो गया। उनमें आपस में मारपीट हो गई। उनकी ओर से पथराव होना शुरू हो गया । पथराव में उनके बड़े भाई रवि के सीने और सिर में पत्थर आकर लगे। वह वहीं पर गिर पड़ा। पथराव के बाद भगदड़ की स्थिति बन गई। जब तक भाई को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो चुकी थी।
डीसीपी सूरज राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है।
- दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी - June 16, 2026
- आगरा के बरहन में बच्चों के विवाद का खूनी अंजाम: लाठी-डंडों से हमला, मासूम समेत एक ही परिवार के चार लोग लहूलुहान - June 16, 2026
- ताजमहल पर 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत: गर्मी से बेहाल किशोरी के लिए फरिश्ता बनी पुलिस और सीआईएसएफ की टीम - June 16, 2026