जनता दल यूनाइटेड ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को जेडीयू ने शिवहर से टिकट दिया है.
वहीं मुंगेर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बाल्मीकि नगर से सुनील कुमार, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामैत, किशनगंज से मुजाहिद आलम, कटिहार से दुलालचन्द्र गोस्वामी, पूर्णियां से संतोष कुमार, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव को टिकट दिया गया है.
गोपालगंज से आलोक कुमार सुमन, सिवान से विजयालक्ष्मी देवी, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरिधारी यादव, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार और जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है.
जेडीयू ने बताया है कि उसके 16 उम्मीदवारों में से छह पिछड़े वर्ग से, पांच अति पिछड़े वर्ग से, एक-एक महादलित और मुस्लिम समुदाय से और तीन सवर्ण जाति वर्ग से हैं.
बिहार की लोकसभा की कुल 40 सीटों पर एनडीए ने अपनी-अपनी सीटें तय कर ली हैं. बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी (आर) 5, हम और आरएलएम एक-एक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
-एजेंसी
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026