प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भूटान दौरे के दौरान राजधानी थिम्पू में शनिवार को एक आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन किया है. अस्पताल भारत की मदद से बनाया गया है. अस्पताल के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी के साथ भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी शामिल थे. दोनों ने मिल कर ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया.
यह अस्पताल भूटान-भारत मित्रता परियोजना के तहत बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के भूटान की राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को थिम्पू पहुंचे थे.
उन्होंने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक से मुलाकात की. पीएम नरेंद्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी बातचीत की.
शुक्रवार को भूटान नरेश जिग्मे वांगचुक ने प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ड्रूक ग्यालपो’ अवॉर्ड से सम्मानित किया.
पीएम मोदी ने कहा कि वो इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करते हैं.
-एजेंसी
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026