देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में जल्द ही वापसी करने वाली हैं। सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर की फिल्म में प्रियंका जल्दी ही नजर आ सकती हैं।
इस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। उनके फैंस बेसब्री से बॉलीवुड में उनकी एंट्री करने का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के बीच अलगी फिल्म को लेकर बात चल रही है।
प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की पीरियड-एक्शन में नजर आने वाली है लेकिन अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के फिल्म में नजर आ चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती (Malti) के साथ भारत आई हुईं हैं। हाल ही में वो अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची थीं। यहां के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
-एजेंसी
- आगरा में खौफनाक वारदात: बाह में ज्वेलर्स के घर डाका, बिजली काटकर परिवार को बनाया बंधक - June 15, 2026
- आगरा में बड़ा हादसा टला: ईदगाह बस स्टैंड के पास चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से 50 से अधिक यात्रियों की बची जान - June 15, 2026
- Agra News: डीईआई शोध छात्रा ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - June 15, 2026