सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता को तत्काल राहत देने से इंकार कर दिया. हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले के आरोप में हैदराबाद से गिरफ्तार किया था.
बार एंड बेंच न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक जस्टिस संजीव खन्ना, एमएम सुंदरेश और बेला एम त्रिवेदी की स्पेशल बेंच ने उन्हें बेल के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख करने को कहा है.
के कविता की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने उनका पक्ष रखा.
बेंच का कहना है कि सभी के लिए एक समान नीति का पालन करना होगा और जमानत के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट आने की अनुमति नहीं दी जा सकती है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026