सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वो सितंबर 2024 तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराएं.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आर्टिकल 370 हटाए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फ़ैसला सुनाया. चीफ़ जस्टिस चंद्रचूड़ ने फैसले की वैधता बरकरार रखी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, “हम निर्देश देते हैं कि भारत का चुनाव आयोग 30 सितंबर 2024 तक जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव कराने के लिए कदम उठाए.”
आर्टिकल 370 हटाए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, “हम संविधान के आर्टिकल 370 को हटाने के लिए राष्ट्रपति की ओर से संवैधानिक आदेश जारी करने की शक्ति के इस्तेमाल को वैध ठहराते हैं.”
चीफ़ जस्टिस ने कहा, “सॉलिसिटर जनरल ने बयान दिया कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा. हम लद्दाख को अलग करने के फैसले को बरकरार रखते हैं. हम चुनाव आयोग को पुनर्गठन अधिनियम और धारा 14 के तहत जल्द से जल्द चुनाव कराने का निर्देश देते हैं.”
- आगरा में ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ पर बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ: सीएमओ बोले- साबुन से हाथ धोना बीमारी से बचाव का सबसे सरल उपाय - October 16, 2026
- नुक्कड़ नाटक के जरिए फाइलेरिया मुक्ति का संदेश: कानपुर के बिधनू ब्लॉक में छात्रों ने जागरूक कर दवा खाने के लिए किया प्रेरित - October 16, 2026
- ‘पहले चंदा, फिर वोट और अब मजदूरों के हक की चोरी’: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का बीजेपी पर बड़ा हमला - October 16, 2026