एल्विश यादव की जमानत के लिए आज कोर्ट में अर्जी लगाने आए गौरव भाटिया के साथ वकीलों ने धक्कामुक्की कर दी। यूट्यूबर एल्विस यादव की जमानत के लिए वकीलों की फौज कोर्ट में लगातार कोशिश कर रही है। इसी संदर्भ में आज यानी बुधवार को आए भाजपा प्रवक्ता और वकील गौरव भाटिया के साथ कोर्ट में धक्का मुक्की के बाद बैंड उतरवा लिया गया।
दरअसल, रेव पार्टी और अन्य दूसरी पार्टियों में नशे के लिए सांप और उनका जहर सप्लाई करने के मामले में जेल पहुंच चुके यूट्यूबर एल्विश यादव के ग्रुप और साथियों पर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चर्चा है कि एल्विश पर एक और सेक्शन (धारा) बढ़ाई जा सकती है। इस मामले में मंगलवार देर रात को एल्विश से जुड़े ईश्वर और विनय को नोएडा पुलिस ने बुलाया। नोएडा पुलिस ने पूछताछ शुरू की, जो देर रात तक चली। मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले ईश्वर और विनय को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि विवेचना के दौरान ईश्वर नामक व्यक्ति का बार बार जिक्र सामने आया है और सीडीआर में भी ईश्वर से बातचीत की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव की गिरफ्तारी के लिए जिन वीडियो को आधार बनाया गया है इनमें से एक वीडियो फाजिलपुरिया की शूटिंग स्थल का भी है। इसमें एल्विश सांपों के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है।
इस कारण फाजिलपुरिया भी नोएडा पुलिस के रडार पर है। उसे भी नोएडा पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है। एल्विश यादव की जमानत अर्जी पर मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली तिथि आज यानी बुधवार की लगा दी थी।
-एजेंसी
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026