2024 लोकसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी की कोलकाता रैली में बड़ा हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगी। बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों को भेजा रहा है।
बनर्जी ने कहा कि बीजेपी नेता पश्चिम बंगाल आ रहे हैं लेकिन कितने नेता मणिपुर गए। ममता बनर्जी ने कहा कि उत्पीड़न किया जा रहा है।
ममता बनर्जी ने कहा न्यायपालिका से हाथ जोड़कर गुजारिश की, कृपया आप लोग बीजेपी की कुर्सी पर बैठकर काम न करें।
तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तथा दो पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और यूसुफ पठान को टिकट दिया है। महुआ मोइत्रा को एक बार फिर पार्टी ने कृष्णानगर से टिकट दिया है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026