दिल्ली और ओडिशा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजू जनता दल लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन एनडीए में शामिल हो सकता है.
15 साल बाद इन दोनों पार्टियां के एक साथ आने को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीजेडी के उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि ‘ओडिशा की जनता के लिए जो उचित होगा किया जाएगा.’
मिश्रा ने कहा, “सीएम नवीन पटनायक और बीजेडी के 18-20 वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने आगामी लेकसभा चुनाव को लेकर बैठक की. इस बैठक में चुनाव के सभी पहलुओं और रणनीतियों पर चर्चा की गई और यह फ़ैसला किया गया कि जो कुछ भी ओडिशा और ओडिशा के लोगों के विकास के लिए अनुकूल होगा…वह हमारा प्रमुख एजेंडा है…इस उद्देश्य के साथ बीजेडी आगे का क़दम तय करेगी.”
ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि दोनों पार्टियो के बीच गठबंधन की चर्चा आखिरी पड़ाव पर है और सीटों की शेयरिंग पर भी सहमति बन गई है.जल्द ही दोनों दल इसे लेकर आधिकारिक एलान कर सकते है.
बीजेडी संसद में कई विधयेकों पर बीजेपी का समर्थन करती रही है. बीजेडी अटल बिहारी वाजपेयी के समय में एनडीए का हिस्सा रही है. 1997 में पहली बार सांसद बनने के बाद नवीन पटनायक वाजपेयी सरकार में केंद्रीय इस्पात और खादान मंत्री रहे.
साल 2000 में बीजेडी ने एनडीए के साथ मिलकर ओडिशा विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें जीत हासिल करके नवीन पटनायक पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने.
-agency
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का बढ़ा रुझान: स्नातक सीट के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में आगे रहे शिक्षक वोटर - October 23, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के कारण न्यूयॉर्क में रहे राज्यसभा सांसद नवीन जैन: पुत्र वैभव जैन ने आगरा में संभाला चुनावी दायित्व - October 23, 2026
- ”विकास सहयोग और वैश्विक साझेदारी से ही संभव है सतत विकास”: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बैठकों में सांसद नवीन जैन ने रखा भारत का पक्ष - October 23, 2026