निक्की हेली ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी की रेस से अपना नाम वापस ले लिया है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को एक चेतावनी देते हुए कहा, अब यह डोनाल्ड ट्रंप पर निर्भर है कि वो हमारी पार्टी और उससे बाहर उन लोगों के वोट कैसे हासिल करेंगे जो उनका समर्थन नहीं करते. मुझे आशा है वो ऐसा कर लें.
हेली का बाहर जाना प्रभावी रूप से 2024 के राष्ट्रपति चुनाव का आग़ाज़ माना जा रहा है. ये लगभग तय है कि अब राष्ट्रपति की फ़ाइनल रेस में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ट्रंप और डेमोक्रेट की ओर से जो बाइडन के बीच मुकाबला होगा लेकिन इस सबके बीच एक नया सवाल है कि हेली के वोटर्स उनके बाद अब किसे वोट देंगे?
दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर का हेली का समर्थन करने वाले ट्रंप-विरोधी रिपब्लिकन और निर्दलीय लोगों का समूह इतना काफ़ी नहीं था कि वो ट्रंप को नॉमिनेशन से बाहर कर पाता.
लेकिन निक्की हेली के समर्थन में यही लोग और उनके साथ कॉलेज एजुकेटर्स तथा वो सब-अर्बन वोटर अगर मिल जाएं, जिन्होंने हेली को दो प्राइमरी जिताए तो ये संख्या महत्वपूर्ण हो सकती है. ऐतिहासिक रूप से इस इन समूहों को चुनाव में एक बड़ा फोर्स माना जाता है जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं.
जानकार मानते हैं कि अपने जिन वोटर्स को निकी छोड़ चुकी हैं, अब वो राष्ट्रपति के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे.
रिपब्लिकन रणनीतिकार केविन मैडेन ने कहा है, ”वो वोटर्स ही हैं जो इस चुनाव का फैसला करेंगे.”
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026