उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट पर विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। यहां 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 6 नवंबर को काउंटिंग की जाएगी। यह सीट बीजेपी विधायक अरविंद गिरि के देहांत के बाद खाली हुई है। पांच बार के विधायक गिरि का देहांत पिछले महीने हो गया था।
लखीमपुर खीरी की 139-गोला गोकर्णनाथ सीट के विधायक और इलाके के कद्दावर नेता अरविंद गिरि की मौत बीते 6 सितंबर को हो गई थी। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। समाजवादी पार्टी के टिकट पर 3 बार विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था और दो बार भगवा पार्टी से विधायक चुने गए।
BJP के लिए लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद गिरि का निधन बड़ा झटका माना जा रहा है। अरविंद गिरि 65 साल के थे। वे गोला विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। अरविंद गिरि इस इलाके में खासे लोकप्रिय थे और भाजपा का चेहरा माने जाते थे। वह गोला नगर पालिका के अध् यक्ष भी रहे।
विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक अरविंद गिरी के निधन की सूचना दी। नेता सदन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिरी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023