आगरा: आज से आमजन के सफर के लिए मेट्रो शुरू कर दी गई है। पहले दिन भीड़ जरूर कम रही लेकिन पहली बार सफर करने वाले लोगों में उत्साह दिखा। इसमें कई पर्यटक भी शामिल रहे। वह ताजमहल और आगरा किला घूमने के लिए आए थे। पहले दिन स्टेशन पर चॉकलेट देकर यात्रियों का स्वागत किया गया। यात्रियों ने कहा कि मेट्रो शुरू होने से यातायात सुविधा तो बेहतर होगी। इससे समय की बचत होगी। तो कुछ लोगों ने सिर्फ मेट्रो में सफर करने के लिए ही टिकट खरीदी जिससे वो मेट्रो में सफर कर आंनद ले सके
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि सात मार्च से ताजपूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो ट्रेन का संचालन आमजन के लिए शुरू कर दिया गया है। ट्रेन सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेगी। इसमें एक स्टेशन तक 10 रुपये, दो स्टेशन तक 15 रुपये, 3-6 स्टेशन तक 20 रुपये किराया है। पांच ट्रेनें चलाई जाएंगी।
टिकट की अवधि 20 मिनट है। इससे ज्यादा देर तक स्टेशन पर रुकने पर 10 रुपये प्रतिघंटा जुर्माना लगेगा। टिकट के लिए काउंटर भी बने हैं। आगरा मेट्रो के ऑफिशियल एप से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा, इसके बाद उसमें ऑप्शन दिखने लगेंगे।
- आगरा नगर निगम में ‘फर्जी कर्मचारी नेताओं’ पर कार्रवाई की मांग, यूनियन ने सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र, शोषण के लगाए आरोप - November 23, 2026
- कुछ लोगों ने न वेद पढ़े हैं, न दर्शन…अरे तुम खुद ही को बचा लो, पाखंडी कहीं के, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर बाबा रामदेव का तीखा प्रहार - November 23, 2026
- आगरा में नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट: तमंचे की बट से सिर फोड़ा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल - November 23, 2026