गुजरात में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अर्जुन मोढवाडिया अब भाजपा का हिस्सा बन गए हैं। मोढवाडिया ने मंगलवार को ही भाजपा का दामन थामा। उनके साथ-साथ कांग्रेस के दो और बड़े चेहरों ने भाजपा ज्वाइन की है। इनमें पूर्व विधायक अंबरीश ढेर और मुलुभाई कंडेरिया भी शामिल हैं।
बता दें कि मोढवाडिया गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। उनका यह कदम तब आया है जब सात मार्च को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुजरात में प्रवेश करने वाली है।
किस बात पर कांग्रेस से नाराज थे?
बताया जाता है कि करीब 40 वर्षों तक पार्टी के साथ जुड़े रहे मोढवाडिया पार्टी नेतृत्व की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से आहत थे। मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे।
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर भी भाजपा में शामिल
इससे पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने डेर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया था। पार्टी की अनुशासन समिति ने उन्हें छह साल के लिए निलंबित करने का फैसला रविवार रात को ही लिया।
अंबरीश डेर को 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और वह राजुला में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी हीरा सोलंकी के हाथों हार गए थे। ऐसी अटकलें है कि अब हीरा सोलंकी को राजुला विधायक पद से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है। उन्हें भावनगर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं, डेर को राजुला सीट से उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
-एजेंसी
- आगरा में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’: 29 जून को इस्कॉन मनाएगा स्नान पूर्णिमा महोत्सव; 251 कलशों से होगा महाअभिषेक - June 24, 2026
- आगरा में मोहर्रम की तैयारी: 26 जून को सुबह 9 बजे से शहर में लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान - June 24, 2026
- आगरा में 70 करोड़ का जीएसटी घोटाला: फर्जी फर्मों के जरिए टैक्स चोरी का खेल उजागर, 3 गिरफ्तार; पुलिस की रेड में बरामद हुईं जाली मोहरें - June 24, 2026