गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता. यदि किसी ने ऐसा किया तो वह जिंदगी भर के लिए जेल में सड़ेगा. यही नहीं, उसके बाप-दादा की प्रॉपर्टी भी सरकार जब्त कर लेगी.
दरअसल सीएम योगी रविवार को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के मैदान में विद्यार्थियों को स्मार्टफोन-टैबलेट वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान सीएम योगी ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश दिया है.
वहीं राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1500 विद्यार्थियों को टैबलेट और 3000 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए.
मुख्यमंत्री ने 15 विद्यार्थियों को टैबलेट और 10 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन अपने हाथों से प्रदान किया. इस अवसर पर सीएम ने 26 माध्यमिक विद्यालयों में 17.35 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों तथा 141 माध्यमिक विद्यालयों में 7.58 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 330 प्रीमियम स्मार्ट क्लास रूम का शिलान्यास भी किया.
चार इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को उन्होंने स्मार्ट क्लास का प्रमाण पत्र भी सौंपा. समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में सिर्फ स्मार्ट सिटी ही नहीं होगी बल्कि स्मार्टफोन और स्मार्ट क्लास से जुड़कर यूपी के युवा पूरी दुनिया के सामने स्मार्ट युवा बनेंगे.
-एजेंसी
- आगरा में जमीन का खूनी खेल: पूर्व सैनिक के खेत पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ट्रैक्टर के बोनट और टायर में धंसी गोलियां - May 31, 2026
- लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आगरा में दिखा उत्साह: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बाइक चलाकर जनजागरण रैली का किया नेतृत्व - May 31, 2026
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस: आगरा के DEI में गूंजा ‘नशामुक्त समाज’ का संदेश, एनएसएस ने निकाली विशाल जागरूकता रैली - May 31, 2026