पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने के संकेत दिए हैं. गंभीर ने एक्स पर लिखा है, ”मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं क्रिकेट की अपनी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकूं. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं.”
इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा,” मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए, धन्यवाद.जय हिंद.”
गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद हैं. गौतम गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं.
पिछले कुछ सालों के दौरान गंभीर कई बार अपनी राजनीतिक टिप्पणियों और खेल के मैदान और उससे बाहर भी विवादों में घिर चुके हैं.
-एजेंसी
- यूपी में अब फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य: कोचिंग, मॉल और अस्पतालों को NOC के बिना नहीं मिलेगी बिजली और व्यापार की सुविधा - June 27, 2026
- इस्तीफे के पीछे की ‘हरिद्वार स्क्रिप्ट’: क्या बढ़ते दबाव और किरकिरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के बड़े चेहरों ने छोड़ा पद? - June 27, 2026
- देवरिया से सीएम योगी की विपक्ष को चुनौती: बोले- आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, राम भक्तों की अग्नि परीक्षा न लें - June 27, 2026