बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर बंगलुरु पुलिस की टीम, अग्निशमन की टीम और फारेंसिक की टीम पहुंच गई है। यह विस्फोट शहर के राजाजीनगर इलाके में दोपहर करीब 1 बजे हुआ।
इस विस्फोट में रामेश्वरम कैफे की रसोई को काफी नुकसान हुआ है। इसमें घायल होने वाले में 3 कैफे कर्मचारी और 1 ग्राहक शामिल है। इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल विस्फोट के सही कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि उन्हें सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली थी।
गौरतलब है कि रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु में डोसा के लिए केवल कर्नाटक ही नहीं पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसकी शहर में कई ब्रांच हैं। कैफे की स्थापना साल 2022 में हुई थी। यहां सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक काफी भीड़ रहती है।
इस विस्फोट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद पीसी मोहन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा है कि यह एक रहस्यमयी विस्फोट है। इसे लेकर वह चिंतित हैं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवार के साथ हैं।
-एजेंसी
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026