इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी. इस वजह से कांग्रेस के पास संख्या बल होने के बावजूद बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिली थी.
कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि ये कांग्रेस के भीतर का असंतोष था जिसमें बीजेपी कुछ नहीं कर सकती.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “असंतोष तो कांग्रेस में था, 40 सीट जीतकर कांग्रेस ने वहां सरकार बनाई.
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को उसके 34 विधायकों ने ही समर्थन किया. छह का तो अंतर है ना तो इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी में असंतोष है. इसमें बीजेपी क्या करे.” कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने धनबल और दबाव से इन विधायकों को तोड़ा.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: ट्रक के केबिन में हुई थी चालक की हत्या, 24 घंटे के भीतर खलासी गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा का विद्युत शवदाह गृह बना प्रदेश के लिए मॉडल, महापौर ने भट्ठियों को जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन - July 13, 2026
- आगरा पुलिस का कड़ा प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और महिला से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार - July 13, 2026