लखनऊ। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे। जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है, जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा वे चले(भाजपा की तरफ) जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी खरीद फरोख्त करके सपा विधायकों का वोट लेना चाहती है । समझ नहीं आता कि बीजेपी को वोट ख़रीदने की आवश्यकता क्यों पड़ गई?
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026