आगरा: बहुजन समाज के व्यापारियों को एक साझा डिजिटल मंच प्रदान करने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में रविवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। छीपीटोला स्थित डॉ. अंबेडकर सामुदायिक केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘Map My Vyapaar’ ऐप का विधिवत उद्घाटन किया गया।
आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त IPS डॉ. बी.पी. अशोक ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “आर्थिक सशक्तिकरण ही समाज की असली उन्नति का आधार है। आज के डिजिटल युग में हमारे व्यापारियों को नई तकनीक अपनाना अनिवार्य है, तभी हम आत्मनिर्भर बन सकेंगे।”
विशेषज्ञों ने दी नई राह
विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरठ विजिलेंस के SP डॉ. राजीव कुमार सिंह ने डिजिटल सुरक्षा और नेटवर्किंग के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व जज नेत्र पाल सिंह और नेशनल एससी-एसटी हब के राज्य प्रमुख पुष्पेंद्र सूर्यवंशी ने भी व्यापारियों को सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोविंद राम (प्रान्तीय अध्यक्ष, एससी-एसटी एवं पिछड़ी जाति सेवा एसोसिएशन) ने की। भिक्कू डॉ. करुणाशील राहुल ने अपने प्रेरक उद्बोधन से व्यापारिक नैतिकता का संदेश दिया।
‘Map My Vyapaar’?
संस्थापक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म व्यापारियों को सीधे ग्राहकों से जोड़ने और नए अवसर प्राप्त करने में मदद करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से स्थानीय व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन चंद्रभान सिंह (सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक, समाज कल्याण विभाग) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आगरा के सैकड़ों उद्यमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026