भारत में कई खूबसूरत गांव हैं और दुनियाभर में अपनी सुंदरता के लिए मशहूर हैं। इन खूबसूरत गांवों के सामने कई शहरों की सुंदरता भी फीकी है। मध्य प्रदेश का देवगढ़ गांव है जो अपने ऐतिहासिक खूबसूरत किलों और पेंटिंग्स के लिए मशहूर है। तो इस बार अपने वीकएंड पर कहीं दूर नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के छोटे से गांव की ओर रुख करते हैं। यहां आपको बहुत से सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे।
यहां है देवगढ़ गांव
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में है छोटा सा गांव। जिसका नाम है देवगढ़। 18वीं सदी में यह जगह गोंड साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। इसलिए इस गांव में एक से बढ़कर एक सुंदर और भव्य मंदिर और किले हैं। इस गांव में बहने वाली बेतवा नदी यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।
देवगढ़ किले का निर्माण
देवगढ़ किला विकास खंड मोहखेड़ के देवगढ़ ग्राम में 650 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर स्थित है। किला 16वीं सदी में गोंड राजाओं द्वारा निर्मित माना जाता है। देवगढ़ का कोई प्रत्यक्ष लिखित इतिहास नहीं है, परंतु बादशाहनामा व अन्य मुगल साहित्य में देवगढ़ की चर्चा की गई है। अकबर के समय देवगढ़ पर जाटवा शाह राज्य करता था। किला में बावलियों एवं बारहमासी पहाड़ी झरनों से गिरनेवाली बूंदों से भरने वाले मोती टांका को देखा जा सकता है। इस किले की दीवारों पर बहुत ही आकर्षक पेंटिग बनी हुई है और किले लगभग सौ कमरों है।
दशावतार मंदिर
हिन्दू राजाओं की राजधानी होने के कारण यहां पर बेहद भव्य मंदिर बने हुए हैं जिनमें से एक है दशावतार मंदिर। गुप्त वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। यहां पर तीन तरफ दीवारों पर भगवान विष्णु का चित्र गरुड़ पर बैठे हुए, ध्यानमग्न अवस्था में और तीसरे तरफ शेषनाग पर विश्राम कर रहें हैं।
माताटीला डैम
बेतवा नदी के तट पर इस प्रदेश का सबसे पुराना बांध बना हुआ है। इस बांध का निर्माण 1958 में किया गया था। इस किले के अगल-बगल बहुत से पहाड़ हैं, जिसकी वजह से लोग यहां पर आते हैं। और सुंदर नजारों का मजा लेते हैं। अब इस बांध की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रोज गार्डन और बच्चों के लिए पार्क बनाया गया है।
-एजेंसी
- साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर का शिकार हुआ युवक: मलाशय में फंसी 1 लीटर की बोतल, जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान - March 16, 2026
- उदयन शालिनी केयर ने मनाया ‘आत्मनिर्भर नारी’ का उत्सव: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की गूँज - March 16, 2026
- आगरा में होली मिलन समारोह की धूम: कहीं फूलों की होली तो कहीं कवियों की ओजस्वी फुहार, उमड़ा जनसैलाब - March 16, 2026