नई दिल्ली। हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, ये गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। मलिक का बगीचा अब्दुल मलिक का ही था, जहां अवैध निर्माण हटाने के लिए प्रशासन गया था। इसके बाद हिंसा हुई थी।
अब्दुल पर जमीनों पर गैरकानूनी कब्जे करने का आरोप
हल्द्वानी में हुई हिंसा में कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। पुलिस हिंसा के मास्टरमाइंड्स में से एक अब्दुल मलिक की तलाश कर रही थी। आरोप हैं कि अब्दुल मलिक ने गैरकानूनी ढंग से जमीनों पर कब्जा कर उन्हें नाजायज ढंग से बेचा था।
बनभूलपुरा में जहां अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई, उस जगह को भी ‘मलिक का बगीचा’ कहा जाता है। इसके साथ ही प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा ह, कि जिन घरों से पत्थर चलाए गए उनका कानूनी स्टेटस क्या है?
– एजेंसी
- गर्मी का टॉर्चर खत्म! 22 जून से देश के कई हिस्सों में सक्रिय होगा मॉनसून, IMD ने जारी किया अलर्ट - June 21, 2026
- भारत विकास परिषद ‘अमृतम्’ का योग संदेश: डिफेंस एस्टेट में आयोजित शिविर में गूंजे स्वस्थ जीवन के संकल्प - June 21, 2026
- आगरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिकंदरा में ठेकेदार पर हमले और लूट के प्रयास के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - June 21, 2026