69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करके जोरदार प्रदर्शन किया। 6800 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटा दिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि –
उत्तर प्रदेश में सड़कों पर जानवर छुट्टा घूम सकते हैं मगर “बेरोज़गार” …. क़त्तई नहीं
यह लखनऊ में BJP दफ़्तर के बाहर का वीडियो है। देखिए किस तरह तानाशाह के आदेश पर प्रशासन 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों पर अत्याचार की सारी सीमाएं पार कर रहा है।
इस आरक्षण विरोधी योगी सरकार का असली चेहरा यही है। लेकिन यह युवा अब भागीदारी न्याय लेकर रहेंगे..
न्याय का हक मिलने तक
आपको बता दें कि अभ्यर्थियों ने गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के आवास का घेराव किया था। उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया था।
-एजेंसी
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026