Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन लगवाने के लिए बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए डीएम और सीएमओ को साई संस्था के अध्यक्ष औ र प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता नितिन कोहली ने पत्र लिखा है। उन्होंने संस्था के कार्यालय को वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की बात कही है। साथ ही प्रसपा कार्यालय को भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाने के लिए मुख्यमंत्री को ट्वीट किया है।
साई सेवा संस्था के अध्यक्ष और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि कोरोना वायरस जिस तरह से अपने पैर पसारता जा रहा है उससे लोगों में ख़ौफ़ का मंजर पैदा हो गया है। ऐसे में वैक्सीन लगवाने वालो की संख्या बढ़ रही है। वैक्सीन सेंटर पर भीड़ बढ़ने से संक्रमण की आशंका और ज्यादा है। इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने कमला नगर, आगरा स्थित साई सेवा संस्था के कार्यालय को वैक्सीनेशन सेंटर बनाने हेतु जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा है।
पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि कार्यालय में काफी जगह है जिससे वैक्सीन लगवाने वालो को भी दिक्कत नही आएगी और ना ही संक्रमण फैलने का डर रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ को ट्वीट कर प्रसपा के संजय प्लेस स्थित कार्यालय को भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की मांग की है
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करें –
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026