यूपी के रायबरेली से कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी अब राज्यसभा से संसद जाएंगी. रायबरेली गांधी परिवार की सीट रही है. ऐसे में जब सोनिया गांधी ने राज्यसभा से संसद जाने का फ़ैसला किया तो इस बारे में गुरुवार को एक चिट्ठी रायबरेली के लोगों के लिए लिखी.
सोनिया ने इस चिट्ठी में अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए लिखा, ”अब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी. इस फ़ैसले के कारण मुझे आपकी सीधा सेवा का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन यह तय है कि मेरा मन प्राण हमेशा आपके पास रहेगा.”
सोनिया गांधी ने लिखा, ”मुझे पता है कि आप भी हर मुश्किल में मुझे और मेरे परिवार को वैसे संभाल लेंगे जैसे अब तक संभालते आए हैं.”
सोनिया गांधी के रायबरेली सीट छोड़ने के बाद ये सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी?
हालांकि कांग्रेस की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.
सोनिया गांधी ने अपनी चिट्ठी में लिखा- मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है, वह रायबरेली आकर आप लोगों से मिलकर पूरा होता है.
अपनी चिट्ठी में सोनिया गांधी ने फिरोज़ गांधी, इंदिरा गांधी का ज़िक्र किया. सोनिया ने लिखा, सास और जीवन साथी को हमेशा के लिए खोकर मैं आपके पास आई.
-एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026