कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और रायबरेली से लोकसभा सांसद सोनिया गांधी की अब राज्यसभा में एंट्री होने जा रही है। सोनिया गांधी बुधवार 14 फरवरी राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। वह राजस्थान या हिमाचल प्रदेश से अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं।
दरअसल, देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। राज्यसभा के लिए 15 फरवरी तक नामांकिन दाखिल किए जा सकते हैं। ऐसे में सोनिया गांधी 14 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगी। वह रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ती आयीं हैं और वर्तमान सांसद भी हैं। अगर सोनिया राज्यसभा जाती हैं तो रायबरेली से लोकसभा चुनाव कौन लड़ेगा? यह बड़ा सवाल है।
सूत्रों की माने तो इससे पहले राज्यसभा जाने का ऑफर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिया गया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। ऐसे में सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने पर प्रियंका गांधी इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसी दिन वोटिंग के बाद चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026