लखनऊ । डीजीपी मुख्यालय ने सोमवार देर रात पांच आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी को पीएसी मुख्यालय में आईजी (प्रोविजनिंग) बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय को प्रशिक्षण मुख्यालय भेजा गया है।
पीएसी सेक्टर वाराणसी के डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बनाया गया है। पीएसी मुख्यालय में डीआईजी सुरेश्वर को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कमलेश कुमार दीक्षित को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026