Agra, uttar Pradesh, India. पुलिस महानिरीक्षक आगरा नवीन अरोरा ने कोरोना से लड़ाई में आगरा पुलिस को आगे किया है। इसके निमित्त उन्होंने कोरोना की पहली लहर में समाजसेवा करने वाली संस्थाओं और अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की। उनसे कोरोना को कारण फैले भय और अव्यवस्था को दूर करने में सहयोग मांगा। सभी ने सहयोग का वचन दिया।
बैठक में आईजी नवीन अरोरा ने कहा- अफवाहों और हमारी गलतियों के कारण लोग परेशान हैं। हम सूचनाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। पुलिस की ओर से हम आगे आए हैं। हॉस्पिटल में उपलब्ध बिस्तरों की संख्या एवं वेंटिलेटर की उपलब्धता की पूरी जानकारी आम जनमानस को दें। हॉस्पिटल में भर्ती संक्रमित मरीजों के तीमारदारों को पूरी जानकारी एक डॉक्टर के माध्यम से दिन में दो बार देने की बात कही। अभी तो पैनिक है। होम आइसोलेशन में गाइडेंस नहीं ले रहे हैं। अस्पतालों से कहा गया कि वास्तविक मांग के बारे में बताएं। हमारी मांग और आपूर्ति में अंतर है तो उसकी बात करें। पिछले कुछ दिनों से आपूर्ति ठीक हो गई है। रेमडेसिविर की कालाबाजारी तो नहीं हो रही है? रोजाना 150 तक इंजेक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक मरीज को छह डोज जरूरी होती हैं। इस बारे में कमिश्नर, डीएम और सीएमओ से बात की जाएगी। डॉक्टर्स से कहा गया कि रेट ठीक रखें। एम्बुलेंस और शव वाहन पर बात की गई। आगरा पुलिस द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से मदद की पारदर्शी कोशिश की जा रही है।
बैठक में निखिल जैन ने आगरा विकास मंच द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले बार मंच ने भोजन, मास्क, सैनिटाइजर्र, सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी का पालन के लिए सर्किल, सैनिटरी पैड, विटामिन की गोलियां वितरण आदि का अभियान चलाया था। दूसरी लहर में असहाय माता-पिता को हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से मदद की जा रही है। आज ही दादाबाड़ी, शाहगंज, आगरा में आगरा विकास मंच की ओर से संचालित होम क्वारेंटाइन सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित किया।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन का कहना है कि आईजी आगरा नवीन अरोड़ा का आभार है जो इस आपदा में समाजसेवियों और हॉस्पिटल संचालकों की बैठक बुलाकर उनकी राय जानी। आगरा की जनता को सहूलियत देने और कालाबाजारी पर रोक लगाने का विचार सराहनीय है। विशवास है की सब लोग मिलकर इस आपदा से लड़े तो आगरा की जनता को हर चीज आराम से उपलब्ध हो जाएगी और कालाबाजारी पर भी रोक लग जाएगी।
- Westace Casino – Giochi Onesti, Giocatori Felici e Vittorie da Essere Orgogliosi in Italia - August 20, 2026
- Probar las tragamonedas de ELK Studios en la app de SpinoGambino Casino en España - August 20, 2026
- The Nordspin platform – Where Each Spin Matters - August 20, 2026