उत्पीड़न के खिलाफ प्रयागराज के अधिवक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। कमिश्नरी पुलिस के खिलाफ कचहरी के अधिवक्ता सड़क पर उतर गए और चक्काजाम कर दिया। तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और अधिवक्ताओं को मनाने में जुट गए। वकीलों का आरोप है कि जिले भर में पुलिस अधिवक्ताओं को अपमानित कर रही है। कमिश्नर सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
मामले को लेकर वकील सोमवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। चेतावनी दी गई थी कि अगर पुलिस कमिश्नर ने वकीलों से मिलकर उनकी समस्या नहीं सुनी तो वह मंगलवार को आंदोलन करेंगे। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ रज्जू ने बताया कि जिले भर से बार को सूचना मिल रही है कि मुवक्किलों के मुकदमों की पैरवी को लेकर कमिश्नरेट पुलिस लगातार वकीलों के खिलाफ झूठे मुकदमें लगा रही है।
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने शाम को वार्ता का समय दिया था, लेकिन देर शाम तक मुलाकत का बुलावा नही आया। मंगलवार सुबह तक पुलिस कमिश्नर की ओर से सुबह तक वार्ता के संबध में कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
-एजेंसी
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026