इटावा: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन एक है। सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे अभी इंतजार कीजिए। वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला सहकारी बैंक में झंडारोहण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी दलों की आपसी बातचीत हो चुकी है।
ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट को लेकर एएसआई की रिपोर्ट आने के बाद सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी न्यायालय का कोई फैसला नहीं आया है, न्यायालय का जो फैसला आएगा वह सभी को स्वीकार होगा। शिवपाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है लगातार महंगाई बढ़ रही है। चीन ने देश की भूमि पर कब्जा कर लिया है सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026