समाजवादी पार्टी के नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर गोली चलाने को जायज बताया है. उन्होंने कहा कि उस समय संविधान की रक्षा के लिए गोली चलाई गई थी. तब कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे. कोर्ट के आदेश का जिसने उल्लंघन किया, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि भगवान राम-कृष्ण में उनकी आस्था है और वे भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम के बाद अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे.
शिवपाल यादव ने कहा कि उस समय कोर्ट के आदेश का पालन किया गया था और संविधान की रक्षा के लिए मुलायम सिंह ने गोलियां चलवाईं थीं. कोर्ट का आदेश था कि यथास्थिति को बनाए रखा जाए, लेकिन कारसेवकों ने कोर्ट का आदेश नहीं माना और मस्जिद का ढांचा तोड़ा था. तब पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की थी, लेकिन उस समय के हालात अलग थे. प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई थी, कारसेवकों को रोकना चाहिए था और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए थी. प्रशासन ने कारसेवकों पर कार्रवाई नहीं की थी.
अयोध्या 22 जनवरी के बाद जाएंगे और भगवान के दर्शन करेंगे
अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रति समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम है; पूरे परिवार के साथ 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाकर भगवान रामलला का दर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठ फैला रही है.
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026