हर कोई जानना चाहता है कि उसका आने वाला दिन कैसा होगा। अच्छा या खराब। लाइव स्टोरी टाइम आपको रोजाना बताएगा आपके सितारों की चाल के बारे में। इसके आधार पर आप अपने दिन की अच्छे से प्लानिंग कर सकते हैं। पंडित वरुण कुमार पालीवाल बता रहे हैं। आइए जानते हैं 14 मई, 2020 के भाग्यफल के बारे में।

Thursday, May 14, 2020
प्रमादि – 2077
ज्येष्ठ – 7
गुरुवार
सूर्योदय — 5:49 am
सूर्यास्त — 6:56 pm
अयन — उत्तरायणतिथि
कृष्ण पक्ष सप्तमी — May 13 05:59 AM – May 14 06:51 AM
कृष्ण पक्ष अष्टमी — May 14 06:51 AM – May 15 08:22 AM
नक्षत्र
श्रवण— May 13 04:54 AM – May 14 06:23 AM
धनिष्ठा— May 14 06:23 AM – May 15 08:30 AM
करण
बव — May 13 06:20 PM – May 14 06:51 AM
बालव — May 14 06:51 AM – May 14 07:32 PM
कौलव — May 14 07:32 PM – May 15 08:22 AM
योग
ब्रह्म— May 14 01:12 AM – May 15 01:17 AM
चन्द्रोदय— May 14 12:47 AM
चन्द्रास्त— May 14 12:00 PM
अशुभ काल
राहू— 2:01 PM – 3:40 PM
यम गण्ड— 5:49 AM – 7:28 AM
कुलिक— 9:06 AM – 10:45 AM
दुर्मुहूर्त
10:12 AM – 11:04 AM
03:26 PM – 04:19 PM
वर्ज्यम्
10:44 AM – 12:28 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त 11:57 AM – 12:49 PM
अमृत काल
21:10 – 22:54
Brahma Muhurat 04:13 AM – 05:01 AM
मेष
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
वृष
जमीन-जायदाद के काम लाभ देंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आरोग्य रहेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सौभाग्य वृद्धि होगी। बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे।
मिथुन
शोक संदेश मिल सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
कर्क
अपने दिल की बात किसी को कहने का मन बनेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। परिश्रम करना पड़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। अज्ञात भय सताएगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
सिंह
आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा। नई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिश्रम अधिक तथा लाभ में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सेहत खराब रहेगी।
कन्या
कारोबार का विस्तार होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। अपने दिल की बात किसी को न बताएं। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाहन सुख मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
तुला
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए-नए विचार मन में आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह बना रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
वृश्चिक
लेनदारी वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। मन में नए विचार आएंगे। दूसरों के मामले में न पड़ें। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। काम के प्रति निष्ठा बढ़ेगी।
धनु
व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। परिवार के सदस्यों के व्यवहार से संतुष्टि नहीं होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कार्य में विलंब हो सकता है। हाथ तंग रहेगा। वाद-विवाद में संयम रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
मकर
भौतिक साधनों तथा वस्त्रादि पर व्यय होगा। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। बाहर जाने के प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। साझेदारी में फायदा होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
कुंभ
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। तार्किक बुद्धि के प्रयोग से बचें। कौटुम्बिक समस्याओं पर ध्यान दे पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
मीन
प्रत्येक कार्य को सुनियोजित रूप से संपन्न कर पाएंगे। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। भ्रांति व अकस्मात घटना से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी। सेहत पर ध्यान दें।
- Chicken Shoot Game – Vytváření spolehlivosti Krok za krokem na australském trhu - September 13, 2026
- Reliable Platform for Real Winners in Belgium at Lizaro Casino - September 11, 2026
- Sankra Casino introduceert een regionale toets toe en past het platform aan voor Hollandse voorkeuren - September 11, 2026