आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक निमेश शाह डीपफेक वीडियो के नए शिकार बने हैं. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने कोई भी स्टॉक खरीदने की सिफारिश नहीं की है.
डीपफेक वीडियो अब मनोरंजन की दुनिया से निकलकर इनवेस्टमेंट के बाजार में पहुंच गए हैं. स्टॉक इनवेस्टमेंट टिप्स दे रहे ये फर्जी वीडियो आपकी पूंजी को खतरे में डाल सकते हैं. इससे इनवेस्टमेंट मार्केट में चिंता फैली हुई है. पिछले साल नवंबर में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो का मामला बहुत उछला था. फिर रतन टाटा और सचिन तेंदुलकर का डीपफेक वीडियो भी सामने आया था.
अब इसका नया शिकार बने हैं, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक निमेश शाह . इस फर्जी वीडियो में उनके द्वारा 2024 के लिए कई स्टॉक खरीदने की सिफारिशें की जा रही हैं. यह वीडियो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर विज्ञापन के रूप में दिखाई दे रहा है.
– एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026