Hathras, Uttar Pradesh, India. कोरोना की वजह से साप्ताहिक व नाइट कर्फ्यू को लेकर फोटोग्राफर परेशानी में आ गए हैं। इसे लेकर शहर के फोटोग्राफरों की एक वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें साप्ताहिक व रात्रि कर्फ्यू को लेकर चिंता व्यक्त की गई, क्योंकि ऐसे में लोग शादियों को कैंसिल कर रहे हैं। जिसे लेकर आर्थिक समस्या पैदा हो गई है।
मंगलवार को शहर के फोटोग्राफरों ने वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। जिसमें साप्ताहिक व नाइन कर्फ्यू के दौरान आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। वर्चुअल बैठक में फोटोग्राफरों ने अपनी समस्या को रखते हुए कहा कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो आने वाले दिनों में फोटोग्राफरों के सामने आर्थिक तंगी की समस्या पैदा हो जाएगी। जिसे लेकर सभी ने शासन व जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें शादियों में जाने के लिए छूट दी जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो परिवार के पालन पोषण की समस्या सामने आएगी, क्योंकि 70 फीसदी बुकिंग पहले ही कैंसिल हो चुकी हैं।
वर्चुअल बैठक में त्रिभुवन कांत कुलश्रेष्ठ, उमाकांत कुलश्रेष्ठ उर्फ बॉबी, घनश्याम, सचिन शर्मा, संदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, अजय कुमार दीक्षित, विक्की नागर, पवन कुमार, गुड्डू कौशिक, राजीव आर्य, मनीष सारस्वत, शिवम सारस्वत आदि शामिल हुए।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026
- Snelle Stortingen Oranje Palace Casino Simplificeert Stortingen voor Nederlanders - October 18, 2026