उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू की डॉक्टर कालोनी में शनिवार को भीषण आग लग गयी ।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर कॉलोनी इलाके के एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग लगने की पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लैट में मौजूद तीन बच्चों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई है। वहीं आग लगने के बाद अपार्टमेंट के अन्य फ्लैट के लोग भी बाहर निकल गए. वहीं सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर हाइड्रोलिक लिफ्ट पर लाया गया है। यह पूरा मामला वज़ीरगंज थाना क्षेत्र की डॉक्टर कालोनी का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस दौरान फ्लैट में आग लगी उस दौरान घर पर बच्चों के अभिभावक मौजूद नहीं थे। लेकिन, आग लगते हुए बच्चे किसी तरह से फ्लैट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान पूरे अपार्टमेंट में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गयी। लोग जल्दी-जल्द अपने फ्लैट से बाहर निकलकर नीचे आ गए।
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026