यूपी के बलरामपुर में कोहरे के कारण टूरिस्टों से भरी बस पलटने से हादसा हो गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक टूरिस्टों के घायल हो गए। हादसा अंबिकापुर बनारस मुख्यमार्ग पर वाड्रफनगर के पास घने कोहरे के चलते टूरिस्टों से भरी बस पलट गई।
पिकअप को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलटी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अयोध्या जा रही थी। बस के सभी यात्री अयोध्या के राम लला के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर खरहरा नदी के मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के दौरान बस में करीब तीन दर्जन से अधिक लोग सवार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के दौरान बस में करीब तीन दर्जन से अधिक लोग सवार थे। जिसमें से 15 लोग हादसे में घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। किसी की मौत की खबर नहीं है।
-एजेंसी
- Agra News: जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की बनाई गई विस्तृत योजना - September 3, 2026
- Agra News: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सजी संस्कृति की भव्य झांकियां - September 3, 2026
- माँ विंध्यवासिनी के दरबार में संगठन विस्तार: देवेंद्र तिवारी ने कुलदीप माइती को सौंपी भारतीय गौ सेवा परिषद के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी - September 3, 2026