नई दिल्ली। यूपी के शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का 70 साल की उम्र में शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बता दें कि मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।
कांग्रेस से भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह ददरौल विधानसभा सीट से 2017 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लिवर की बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह काफी कमजोर हो गए थे।
विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते लोगों से था जुड़ाव
भाजपा विधायक उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। इसके चलते वह क्षेत्र में सक्रिय भी नहीं थे। शुक्रवार को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद जिले के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते हुए लोगों से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे तक उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा। लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है।
-एजेंसी
- बदलाव की पहल: समाज सेवा के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे मदद का हाथ -श्री धनंजय कुमार - September 14, 2026
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026