दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल को आम आदमी पार्टी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि संजय सिंह और एनडी गुप्ता अपने दूसरे कार्यकाल नामांकन भरेंगे। DWC की अध्यक्ष स्वाति मालीवार को आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार गुप्ता की जगह उम्मीदवार बनाया है। AAP की पॉलिटिकल कमेटी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। बता दें कि राज्यसभा सांसद के लिए 19 जनवरी को दिल्ली में चुनाव होने हैं।
दो उम्मीदवारों को दुबारा मौका
बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली कमेटी ने अपने दो सासंदों संजय सिंह और एनडी गुप्ता को दुबारा चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि सुशील कुमार गुप्ता को हरियाणा की चुनावी राजनीति पर फोकस करने के लिए कहा गया है। AAP ने अपने बयान में कहा, “सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा के चुनाव में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपनी आकांक्षा व्यक्त की है और हम इस रास्ते पर आगे बढ़ने के उनके फैसले का सम्मान करते हैं।”
जेल से नामांकन करेंगे संजय सिंह
मालूम हो कि आप नेता संजय सिंह इस समय दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें जेल से ही नामांकन पत्र भरने की इजाजत दे दी है। संजय सिंह जेल से ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे। मालूम हो कि आप नेता संजय सिंह इस समय दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें जेल से ही नामांकन पत्र भरने की इजाजत दे दी है। संजय सिंह जेल से ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे। वहीं, स्वाति मालीवाल पहली बार सांसद के लिए नामांकन करेंगी।
-agency
- पुरुषोत्तम मास में भक्तिमय हुआ आगरा: श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल ने आयोजित किया ठाकुर जी का भव्य नौका विहार और प्रसादी महोत्सव - June 8, 2026
- सेवा और समर्पण का संगम: रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने ‘गाँव का आश्रम’ में बुजुर्गों को भेंट की शीतल जल की सौगात - June 8, 2026
- आगरा में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान: ‘पंजाबी विरासत परिवार’ ने 55 होनहारों को किया पुरस्कृत - June 8, 2026