आगरा के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ जीजी धीर का निधन हो गया है। वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ जी जी धीर के निधन के बाद चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। डॉ जीजी धीर 78 वर्ष की आयु में अपने निजी क्लीनिक पर सेवाएं दे रहे थे।
दरअसल आपको बताते चलें कि जनपद आगरा के बाग फरजाना के रहने वाले डॉक्टर जी जी धीर वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ थे। वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ जीजी धीर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ जीजी धीर 78 वर्ष की आयु में निमोनिया से पीड़ित थे। जिनके फेफड़ों में संक्रमण फैल चुका था।। डॉ जीजी धीर अपना उपचार कई दिनों से गुरुग्राम अस्पताल में करा रहे थे।
निधन के बाद डॉक्टर जी जी धीर के परिवार और चिकित्सा जगत में जहां शोक की लहर है तो वहीं चिकित्सकों ने बताया कि डॉ जीजी धीर के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम 5:00 बजे आगरा के मोक्ष धाम ताजगंज पर किया जाएगा।
- आगरा एफएसडीए की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 13 फर्मों पर एक साथ छापेमारी, ₹3.63 करोड़ की संदिग्ध दवाएं जब्त, 58 लाइसेंस पर गाज - July 11, 2026
- आगरा में जमीन माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर एक्ट में महिला समेत 3 गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट की बिक्री करने का आरोप - July 11, 2026
- स्मार्ट सिटी आगरा: खुले नाले में 7 घंटे तड़पती रही गर्भवती गाय, पार्षद किशन नायक ने नाले में खुद उतरकर बचाई गौ माता की जान - July 11, 2026