Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, bharat. अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस कलश यात्रा द्वारा अयोध्या से पूजित अक्षत एवं आमंत्रण पत्र स्वयंसेवकों द्वारा घर घर पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में आज ये यात्रा अनुपम ग्रींस हरीश नगर कॉलोनी सिकंदरा में पहुंची।
कॉलोनी में यात्रा का इंजी दिवाकर तिवारी के निवास पर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा में आये कलश को श्रीमती रिचा तिवारी ने आरती उतार कर रोली लगाकर पूजन किया। पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी की गई। कॉलोनी में अक्षत वितरण कर सभी को 22 जनवरी को रामलला स्थापना दिवस पर 500 वर्ष बाद आये इस अवसर पर संकीर्तन एवं दीपोत्सव मनाने का आवाहन किया गया।
यात्रा में आये संयोजक अजयकांत कुलश्रेष्ठ, पार्षद प्रवीना राजावत, हिमांशु मिश्रा, के पी सिंह एवं अन्य स्वयंसेवकों का राम नाम का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा स्वागत कार्यक्रम में कॉलोनी से इंजी दिवाकर तिवारी, रिचा तिवारी, निधि माहेश्वरी, मनीषा शर्मा, भारती सिंह, कुमार कार्तिकेय, जाह्नवी, रुचि गाँधी माहेश्वरी, मोनिका भट्टाचार्य, सुषमा सिंह, सुधीर पांडेय, मनोज भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026