Agra, Uttar Pradesh, India. यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय स्थापना (UP Board regional office in Agra) केन्द्रीय संघर्ष समिति के संयोजक एवं अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार (Dr Devi Singh Narwar) द्वारा ने बताया कि आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना हेतु संघर्ष जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उ0प्र0 को सम्बोधित ज्ञापन को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भेजा गया है।
यूपी के राज्यमंत्री उ0प्र0 चौधरी उदयभान सिंह, राज्यमंत्री डॉ. जी0एस0 धर्मेश, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय (मुख्य सचेतक भाजपा उ0प्र0 विधानमण्डल) विधायक आगरा दक्षिण, राम प्रताप सिंह चौहान, विधायक एत्मादपुर, श्री पुरूशोत्तम खण्डेलवाल विधायक आगरा उत्तर, रानी पक्षालिका सिंह, विधायक-बाह, हेमलता दिवाकर कुशवाहा, विधायक आगरा ग्रामीण, जितेन्द्र वर्मा, विधायक फतेहाबाद, महेश कुमार गोयल, विधायक, खेरागढ़ के अलावा सांसद प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर तथा आगरा के मेयर नवीन जैन को डाक से भेजे गये हैं। सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि आगरा की जनता के व्यापक हित में अपनी सबल संस्तुति सहित ज्ञापन को मुख्यमंत्री उ0प्र0 को भेजें। जनप्रतिनिधियों को भेजे गये ज्ञापन से आगरा में यू.पी. बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की माँग को बल मिलेगा।
संघर्ष समिति के संयोजक एवं अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने बताया है कि आगरा में यू0पी0 बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय खुल जाने से हाईस्कूल (कक्षा-10) एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा-12) के परीक्षा सम्बन्धी सभी कार्य आगरा में होने लगेंगे। परीक्षार्थियों के नाम, पिता के नाम, माता के नाम चयनित विषय आदि में वर्तनी (स्पेलिंग) की त्रुटियों, जन्म-तिथि की त्रुटियों, लिपिकीय त्रुटि से किसी भी विषय में अनुपस्थिति अंकित आदि का संशोधन आगरा में होना शुरू हो जायेगा। साथ ही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की मूल अंक पत्र (मार्कशीट) तथा प्रमाणपत्र खोजने पर उसकी द्वितीय प्रति आगरा में ही मिलने लगेगी। इसके लिए मेरठ बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भागना नहीं पड़ेगा। मेरठ जाने-आने में काफी अधिक समय और धन खर्च होता है तथा साथ ही अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस सबसे छुटकारा मिल जायेगा।
डॉ. नरवार ने बताया कि अलीगढ़ एवं हाथरस में परिचर्चा/गोष्ठी 06 अप्रैल 2021 तथा 09 अप्रैल, 2021 को रखी गयी हैं। संघर्ष समिति का पुनर्गठन शीघ्र कर दिया जायेगा।
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026