उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास महाराज से मुलाकात की और हालचाल पूछा।
आज लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में दिगंबर अखाड़ा के महंत श्री सुरेश दास जी महाराज से मिलकर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली।
प्रभु श्री राम उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, यही प्रार्थना है। pic.twitter.com/hA6kikq0ln
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 2, 2024
सीएम योगी ने मेदांता अस्पताल में भर्ती दिंगबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास महाराज से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आधा घंटा हॉस्पिटल में रहे। इस दौरान उन्होंने अन्य मरीजों से भी बातचीत की।
सीएम योगी ने शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास महाराज से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि-
आज लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में दिगंबर अखाड़ा के महंत श्री सुरेश दास जी महाराज से मिलकर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। प्रभु श्री राम उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
-एजेंसी
- यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: लगातार सातवें साल नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें, नियामक आयोग का बड़ा फैसला - July 2, 2026
- ’वंदे भारतम’ के सारथी बने राजीव खंडेलवाल: गौतम अदाणी की पहल के जरिए देशभर के इनोवेटर्स को मिलेगी नई पहचान - July 2, 2026
- लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टो के जरिए अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना, 119 गिरफ्तार - July 2, 2026