कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता ने कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे है उनकी बुद्धि खराब हो गई है. सभी को राम मंदिर निर्माण का समर्थन करना चाहिए. राम सभी देशवासियों के आरध्य और भगवान हैं. जिन लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमत्रंण मिला है उनका सौभाग्य है. मुझे निमत्रंण मिले या नहीं लेकिन मैं भगवान राम के दर्शन करने जाऊंगा.
इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने टीएमसी नेता कुणाल घोष के बयान कि बंगाल में कांग्रेस बीजेपी के ‘दलाल’ की भूमिका निभा रही है. इस बयान पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी दलाल पार्टी है तो क्यों TMC पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लड़ना चाहती है. पश्चिम बंगाल के बाहर कोई TMC को जनता भी नहीं है किसी अन्य राज्य में TMC का सरपंच भी नहीं है. अगर सभी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के साथ सहयोग करके 2024 का चुनाव लड़ती हैं तभी नरेंद्र मोदी को जीतने से रोका जा सकता है.
गाजियाबाद में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, एक वो लोग होते हैं जो सबके कल्याण की बात करते हैं और दूसरे वो जो अशांति की बात करते हैं. इसी तरह से कुछ अधर्मी और असत्य के साथ खड़े लोग हैं. भगवान इन्हें सद्बुद्धि दें, राम राज्य की पुनर्स्थापना का समय है ऐसे में इस तरह की नकारात्मक बात करके भारत की गौरव गाथा पर सवालिया निशान लगाने का प्रयास किया जा रहा है, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा. अगर सभी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के साथ सहयोग करके 2024 का चुनाव लड़ती हैं तभी नरेंद्र मोदी को जीतने से रोका जा सकता है.
-एजेंसी
- यूपी में अब फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य: कोचिंग, मॉल और अस्पतालों को NOC के बिना नहीं मिलेगी बिजली और व्यापार की सुविधा - June 27, 2026
- इस्तीफे के पीछे की ‘हरिद्वार स्क्रिप्ट’: क्या बढ़ते दबाव और किरकिरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के बड़े चेहरों ने छोड़ा पद? - June 27, 2026
- देवरिया से सीएम योगी की विपक्ष को चुनौती: बोले- आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, राम भक्तों की अग्नि परीक्षा न लें - June 27, 2026