फैसल कुरैशी पाकिस्तान के एक जाने माने एक्टर हैं. उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री और देश की हालत पर बात करते हुए कहा- “एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं देशभक्त हूं लेकिन अगर आपको पाकिस्तानी सिनेमा चलाना है तो इंडियन फिल्में दिखानी ही होंगी। मैं बहुत स्वार्थी होकर ऐसा कह रहा हूं लेकिन मैं जानता हूं कि पाकिस्तान की ऑडियंस इंडियन फिल्में देखना चाहती है। आप उन पर अपनी मर्ज़ी नहीं थोप सकते. हमें रिश्ते सुधारने पर काम करना चाहिए”
भारतीय फिल्में पाकिस्तान में बैन हैं। वहां, उनकी स्क्रीनिंग नहीं होती। साल 2019 से ही ये प्रतिबंध लगा हुआ है, जिससे वहां भारी नुकसान हो रहा है। कई पाकिस्तानी कलाकारों ने इस बात को माना है। कहा है कि भारतीय फिल्में भारी संख्या में वहां देखी जाती हैं। ऐसे में अगर बैन नहीं हटा तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ठप हो जाएगी।
अब पाकिस्तीनी एक्टर और प्रो़ड्यूसर फैसल कुरैशी ने भी इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि अगर पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को जिंदा रखना है तो भारतीय फिल्में दिखानी होंगी। अगर बैन नहीं हटाया तो इंडस्ट्री खतरे में आ जाएगी।
– एजेंसी
- झमाझम बारिश के बीच आगरा में टला सीएम योगी का कार्यक्रम, भाजपा कार्यकर्ताओं में रहा असमंजस का माहौल - October 16, 2026
- उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति कायाकल्प: योगी सरकार में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति से खिलाड़ियों का भविष्य हो रहा सुरक्षित - October 16, 2026
- गोंडा में बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला परिवार समेत सपा में शामिल - October 16, 2026